Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया में बड़ा प्रमोशन धमाका, 188 अधिकारी बने जनरल मैनेजर

कोल इंडिया में बड़ा प्रमोशन धमाका, 188 अधिकारी बने जनरल मैनेजर

Mining कैडर के आदेश में E-7 ग्रेड के Chief Managers को E-8 ग्रेड के General Manager (Mining) पद पर पदोन्नत किया गया है।

Advertisement

कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अधिकारियों के लिए बड़ा प्रमोशन आदेश जारी किया है। 8 सितंबर 2026 को जारी आदेशों के तहत E-7 ग्रेड के Chief Managers को E-8 ग्रेड के General Manager पद पर पदोन्नति दी गई है। अलग-अलग तकनीकी एवं गैर-तकनीकी विषयों के अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए संबंधित अनुषंगी कंपनियों में पदस्थापना की गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की संख्या 188 है।

इसे भी पढ़ें: HMS : नाथूलाल पाण्डेय के आरोपों पर सिद्धू का करारा पलटवार— “व्यक्ति अपने कर्मों के चक्रव्यूह में खुद फंसता है”

कोल इंडिया द्वारा जारी प्रमोशन आदेशों में Mining, E&M, Civil, Environment, Excavation, Finance, Human Resources, Legal, Materials Management, Marketing & Sales तथा अन्य विषयों से जुड़े Chief Managers शामिल हैं। संबंधित आदेशों में E-8 ग्रेड का वेतनमान ₹1,20,000 से ₹2,80,000 निर्धारित किया गया है।

इस प्रमोशन प्रक्रिया से कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों—SECL, BCCL, CCL, ECL, MCL, NCL, WCL और CMPDI—में कार्यरत अधिकारियों को लाभ मिला है।

Advertisement

SECL के अधिकारी भी प्रमोशन सूची में

SECL से जुड़े अधिकारियों को भी इस प्रमोशन प्रक्रिया का लाभ मिला है। जारी आदेश में श्री प्रवीण कुमार, Chief Manager (Civil), SECL को E-7 से E-8 ग्रेड में General Manager (Civil) के पद पर पदोन्नत कर SECL में ही पदस्थ किया गया है। आदेश के अनुसार प्रमोशन तत्काल प्रभाव से लागू है।

Excavation discipline में भी SECL के अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। आदेश में Kishore Kumar Behera को Chief Manager (Excavation), SECL से General Manager (Excavation), SECL पद पर पदोन्नत किया गया है।

Mining से Finance तक अधिकारियों को पदोन्नति

Mining कैडर के आदेश में E-7 ग्रेड के Chief Managers को E-8 ग्रेड के General Manager (Mining) पद पर पदोन्नत किया गया है। सूची में Anil Kumar Singh, Silao Kumar Vikram, A.K. Verma, Dharmendra Kumar Raghuvanshi, Gobinda Biswas, Sudhanshu Shrivastava, M. Shankaraswamy, Dilip Kumar Singh, Saurabh Pandey सहित कई अधिकारी शामिल हैं।

इसी तरह Finance विभाग में 16 अधिकारियों को General Manager (Finance) के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें Ashutosh Kumar, Sanjay Kumar Singh, Bijay Kumar Parida, Rajesh Kumar, Pramod Kumar, Pradipta Kumar Sah, Manoj Kant Jha, Rajesh Kumar Sinha, Samrendra Pani, Shashank Bhushan आदि शामिल हैं।

HR विभाग में भी प्रमोशन

Human Resources विभाग में भी E-7 से E-8 ग्रेड में पदोन्नति दी गई है। आदेश में Nazrul Islam, Surendra Bhushan, D.K. Kumar Sharma, Abir Mukhopadhyay, Sanjay Kumar P. Shinde, P.S. Lal, Pallab Chakraborty, Dr. Tarakanta Mishra, Simanchal Panda, Mamta Toppo, Rajesh Kumar Sinha और अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: 23 MT से देश की नंबर-1 कोयला कंपनी तक, MCL की परिवर्तनकारी यात्रा

अन्य महत्वपूर्ण विभागों में भी पदोन्नति

Coal India के प्रमोशन आदेशों में Environment विभाग के तीन अधिकारियों को E-8 ग्रेड में पदोन्नत किया गया है। इनमें MCL के Manas Ranjan Samantaray, SECL के Dr. Anurag Tiwari और NCL के Mrityunjay Kumar Ram शामिल हैं।

Materials Management में NCL के Pramod Kumar को General Manager (Materials Management) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। वहीं Legal विभाग में Ashutosh Pandey और Philipendra Kumar के नाम प्रमोशन सूची में हैं।

प्रमोशन सूची देखने के लिए पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें: CIL Promotion_Orders_08.09.2026_E-7_to_E-8_grade

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट