कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और उसकी अनुषंगी कंपनियों के वेतन बोर्ड कर्मचारियों के लिए वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) में संशोधन किया गया है। कोल इंडिया के 3 सितंबर 2026 के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, 1 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 की अवधि के लिए VDA की दर 26.8 प्रतिशत प्रति माह निर्धारित की गई है।
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया में JBCCI- XII पर बड़ा ब्रेकथ्रू, कोयला मंत्रालय को पत्र भेजेगा प्रबंधन
कोल इंडिया के औद्योगिक संबंध विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि वेतन बोर्ड कर्मचारियों के VDA का संशोधन प्रत्येक वर्ष 1 मार्च, 1 जून, 1 सितंबर और 1 दिसंबर को संबंधित तिमाही के औसत AICPI आंकड़ों के आधार पर किया जाता है।
सितंबर से नवंबर तक 26.8 प्रतिशत VDA
नए आदेश के अनुसार 1 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक वेतन बोर्ड कर्मचारियों को 26.8 प्रतिशत की दर से VDA का भुगतान किया जाएगा।
अप्रैल से जून 2026 की तिमाही के AICPI आंकड़े इस प्रकार रहे
- अप्रैल 2026: 9854.214941
- मई 2026: 9913.379674
- जून 2026: 9985.692125
- AICPI में वृद्धि: 2098.76
- VDA की दर: 26.8 प्रतिशत प्रति माह
CIL की सभी अनुषंगी कंपनियों पर लागू
यह संशोधित VDA कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी अनुषंगी कंपनियों के वेतन बोर्ड कर्मचारियों पर लागू होगा। VDA का भुगतान 1 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 की अवधि के लिए किया जाएगा। इसके बाद अगली तिमाही के AICPI आंकड़ों के आधार पर VDA में पुनः संशोधन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: टाटा स्टील में बोनस का ऐलान, 25,603 कर्मचारियों को मिलेगा 315 करोड़, अधिकतम 4,52,512 रुपये
कर्मचारियों के वेतन पर पड़ेगा सीधा असर
VDA वेतन बोर्ड कर्मचारियों के वेतन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें संशोधन होने से पात्र कर्मचारियों को निर्धारित अवधि के दौरान बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। कोल इंडिया के इस आदेश के बाद विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच भी VDA को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









