Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे BMS के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन

कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे BMS के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन

बिहार में पहली बार होने जा रहे त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से संगठित और असंगठित क्षेत्र के ढाई हजार प्रतिनिध भाग लेंगे।

Advertisement

नई दिल्ली, 06 अप्रेल। भारतीय मजदूर संघ (BMS) का 20वां त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 7, 8, 9 अप्र्रेल को पटना में होगा। 7 अप्रेल को प्रातः 11 बजे केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएलओ डीब्ल्यूटी एवं सीआई इंडिया तथा वर्कस विशेषज्ञ सईद सुल्तानउद्दीन अहमद उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बीएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पांड्या करेंगे।

इसे भी पढ़ें : आजादी के दिन लागू हुआ था नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट, जानें एक से 10 तक के समझौते में कितना वक्त लगा

बिहार में पहली बार होने जा रहे त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से संगठित और असंगठित क्षेत्र के ढाई हजार प्रतिनिध भाग लेंगे। 8 अप्रेल को खुला अधिवेशन होगा। इसके पूर्व एक रैली भी निकाली जाएगी। इसी दिन महिला कार्य एवं सहभागिता पर विशेष सत्र होगा।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के रामलीला मैदान पर मजदूर- किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Advertisement

राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिवस भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। अधिवेशन में श्रमिक सहित अन्य क्षेत्रों को लेकर कई प्रस्ताव भी लाए जाएंगे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट