Sunday, April 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय ने MP, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में वाणिज्यिक...

कोयला मंत्रालय ने MP, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों के लिए समीक्षा की

मध्य प्रदेश में 13 कोयला ब्लॉक चालू हैं। इनमें से 9 कोयला उत्पादन कर रहे हैं, जबकि तेलंगाना में 1 कोयला ब्लॉक उत्पादन कर रहा है।

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने आज मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में आवंटित कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों (commercial coal blocks) की स्थिति और प्रगति का आकलन करने के लिए अपर सचिव एवं नामित प्राधिकारी (एएस एंड एनए) रूपिंदर बरार की अध्यक्षता में एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : बोनस पैटर्न में बदलाव करने स्वतंत्र निदेशकों का दबाव?

इस बैठक में कोयला ब्लॉक आवंटियों और केंद्र सरकार तथा संबंधित राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिचालन उपलब्धियों की समीक्षा, मौजूदा चुनौतियों का समाधान और इन राज्यों में कोयला उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

समीक्षा बैठक के दौरान कुल 39 कोयला ब्लॉकों की जांच की गई। इनमें मध्य प्रदेश में 33, असम में 2, अरुणाचल प्रदेश में 1, तेलंगाना में 1 और गुजरात में 2 ब्लॉक शामिल हैं। इन राज्यों में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखा गया है।

Advertisement

मध्य प्रदेश में 13 कोयला ब्लॉक चालू हैं। इनमें से 9 कोयला उत्पादन कर रहे हैं, जबकि तेलंगाना में 1 कोयला ब्लॉक उत्पादन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : सीआईएल सेफ्टी बोर्ड की बैठक : सुरक्षा मानकों को और बेहतर करने हुआ मंथन

इन उत्पादक ब्लॉकों ने मिलकर वित्त वर्ष 2024-25 में 34.80 मिलियन टन (एमटी) कोयला उत्पादन दर्ज किया। चालू वित्त वर्ष 2025-26 (31 जुलाई 2025 तक) में 10.80 मीट्रिक टन कोयला उत्पादन पहले ही हो चुका है।

बैठक में घरेलू कोयला आपूर्ति को और मजबूत करने, आयात पर निर्भरता कम करने और देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए इन राज्यों में शेष 25 कोयला ब्लॉकों के परिचालन में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खनन को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मंत्रालय ने निर्बाध कोयला उत्पादन सुनिश्चित करने, आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं को दूर करने और संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर ज़ोर दिया।

इसे भी पढ़ें : WCL की रेस्क्यू टीम ने चार माह में कंपनी को 81 लाख कमा कर दिए

कोयला मंत्रालय ने कोयला परिसंपत्तियों की पूरी क्षमता का दोहन करने, सतत क्षेत्रीय विकास को गति देने और आत्मनिर्भर भारत के विज़न में योगदान देने के लिए हितधारकों के साथ मिलकर काम करना जारी रखा हुआ है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: