Sunday, April 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एक जुलाई से कोयला कर्मचारी ड्रेस कोड में नजर आएंगे, प्रबंधन ने...

एक जुलाई से कोयला कर्मचारी ड्रेस कोड में नजर आएंगे, प्रबंधन ने जारी की टाइमलाइन

इधर, कोल इंडिया प्रबंधन ने ड्रेस कोड को लेकर एक टाइमलाइन जारी की है। इसके अनुसार गणवेश को लेकर निरंतर प्रचार- प्रसार किया जाना है।

Advertisement

कोलकाता, 12 जून। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के दो लाख से ज्यादा कर्मचारी, अधिकारी एक जुलाई से एक समान ड्रेस कोड (Dress Code) में नजर आएंगे। प्रबंधन द्वारा ड्रेस कोड के कपड़ों के लिए भुगतान और इसे तैयार करने की टामलाइन जारी की गई है।

यहां बताना होगा कि 30 मई, 205 को कोल इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की 479वीं बैठक हुई थी। इसमें कर्मचारियों के ड्रेस कोड को स्वीकृति प्रदान की गई थी।

इसे भी पढ़ें : BCCL के सीएमडी पद के लिए मनोज अग्रवाल के नाम की अनुशंसा

इधर, कोल इंडिया प्रबंधन ने ड्रेस कोड को लेकर एक टाइमलाइन जारी की है। इसके अनुसार गणवेश को लेकर निरंतर प्रचार- प्रसार किया जाना है। 15 जून से प्रत्येक कर्मचारी को तीन जोड़ी वर्दी के लिए 12,500 रुपये का अग्रिम भुगतान किया जाएगा। 14 जुलाई तक प्रत्येक कर्मचारी को निर्धारित कपड़ों की खरीदी कर इसकी सिलाई करवानी होगी।

Advertisement

कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कंपनियों में एक मई की स्थिति में दो लाख 19 हजार 951 कर्मचारी नियोजित हैं। इनमें नॉन एग्जीक्यूटिव की संख्या दो लाख 4 हजार 942 है तथा एग्जीक्यूटिव 15,009 की संख्या में कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल मुख्यालय में प्रोक्योरमेंट पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

ऐसा होगा गणवेश

पुरुष कर्मचारी गहरे नीले रंग की पैंट और आसमानी रंग की शर्ट पहनेंगे। वहीं महिला कर्मचारियों को हल्के आसमानी रंग का कुर्ता तथा गहरे नीले रंग की सलवार व दुपट्टा या गहरे नीले रंग के बॉर्डर वाली हल्के आसमानी रंग की साड़ी व गहरे नीले रंग का ब्लाउज पहनना होगा।

एकरूपता लाना है मकसद

’ड्रेस कोड’ लागू करने का मकसद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के कर्मचारियों के बीच एकरूपता लाना है। साथ ही इसके माध्यम से कंपनी के ’ब्रांड’ को मजबूत करना है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: