Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल BCCL के सीएमडी पद के लिए मनोज अग्रवाल के नाम की अनुशंसा

BCCL के सीएमडी पद के लिए मनोज अग्रवाल के नाम की अनुशंसा

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी पद के लिए कुल 11 अधिकारी साक्षात्कार में सम्मिलित हुए थे

Advertisement

नई दिल्ली, 12 जून। कोल इंडिया (CIL) की अनुषांगिक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के सीएमडी (CMD) पद के लिए मनोज कुमार अग्रवाल के नाम की अनुशंसा की गई है।

गुरुवार को लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी की। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी पद के लिए कुल 11 अधिकारी साक्षात्कार में सम्मिलित हुए थे। पीईएसबी ने मनोज कुमार अग्रवाल के नाम का चयन करते हुए अनुशंसा की।

श्री अग्रवाल वर्तमान में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में ही निदेशक तकनीकी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इसी साल 27 जनवरी को निदेशक तकनीकी का पद संभाला था।

मनोज कुमार अग्रवाल के बारे में

Advertisement

मनोज कुमार अग्रवाल के पास इंडियन स्कूल ऑफ माइंस से खनन इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री और भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (कार्यकारी) में मास्टर डिग्री है। उन्होंने कोयला खदान का प्रबंधन करने के लिए प्रबंधक की प्रथम श्रेणी की योग्यता का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया है। उन्हें योजना और परियोजना, ईएंडटी और आईटी, सुरक्षा और बचाव, भूविज्ञान और ड्रिलिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, औद्योगिक इंजीनियरिंग, पर्यावरण, सिविल औद्योगिक और ब्लॉक-ई ओसीपी के कार्यों की दक्षता हासिल है। वे बरोरा, ब्लॉक- II, गोविंदपुर, सिजुआ, कतरास और सीवी एरिया के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बीसीसीएल में आने से पहले वे सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कार्यरत थे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: