नई दिल्ली, 10 मार्च। कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) द्वारा कमॅर्शियल माइनिंग (Coomercial Mining) के तहत 27 फरवरी से प्रारंभ की गई ई- नीलामी की प्रक्रिया 9 मार्च को पूरी हुई। इस दौरान 29 कोल ब्लॉक्स की नीलामी की गई। जबकि 36 कोल ब्लॉक्स के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं।

इसे भी पढ़ें : गर्मी में बिजली संकट! हरकत में आई सरकार, केन्द्रीय विद्युत मंत्री ने पॉवर व कोल सेक्टर के अफसरों के साथ की बैठक

नीलाम किए गए 29 कोल ब्लॉक्स में 8,160 मिलियन टन (MT) कोयला भंडारित है। कोयला मंत्रालय के अनुसार खदानों से उत्पादन शुरू होने पर संबंधित राज्यों को 14,650 करोड़ रुपए का सालाना राजस्व मिलेगा। इन खदानों में 11,250 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश होने तथा एक लाख लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है।

नीलाम किए गए 7- 7 कोल ब्लॉक्स छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में स्थित हैं। झारखंड में 6 कोयला खदानें हैं। ओडिशा में 4 एवं महाराष्ट्र में 3 कोयला खदान स्थित है। पश्चिम बंगाल एवं अरूणाचल प्रदेश में एक- एक माइंस है।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल माइनिंग : गुजरात सरकार के हाथ लगा एक और बड़ा कोल ब्लॉक, इस खदान में 1,152 MT का है भंडार

यहां बताना होगा कि कोयला मंत्रालय ने 03 नवंबर, 2022 को 6वें दौर और 5वें दौर के दूसरे प्रयास के तहत वाणिज्यिक खनन (कमॅर्शियल माइनिंग) के लिए कोयला खदानों की नीलामी शुरू की थी। एक समारोह में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने इसकी शुरुआत की थी। नीलामी के लिए 141 कोयला खदानों को सूचीब़द्ध किया गया था। इनमें 36 कोल ब्लॉक्स के लिए 96 बोलियां मिली थीं। 59 कंपनियों ने इसके लिए बोलियां जमा की थी। 27 फरवरी को ई- नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।

नीलाम किए गए 29 कोल ब्लॉक्स की राज्यवार सूची, कोल रिजर्व एवं कंपनी का नाम :

Jharkhand

1. Choritand Tiliaya (97.04 MT) : Rungta Metals Pvt. Ltd.
2. Sitanala (108.85 MT) : JSW Steel Ltd.
3. Binja (50.00 MT) : Assam Mineral Development Corporation Limited
4. Burakhap Small Patch (9.68 MT) : Shreesatya Mines Private Limited
5. Parbatpur Central (234.52 MT) : JSW Steel Limited
6. Patal East (Eastern Part) (35.00 MT) : RCR Steel Works Private Limited

Madhya Pradesh

1. Dongeri Tal-II (158.45 MT) : Mahavir Coal Resources Private Limited
2. Arjuni East (106.12 MT) : Ultratech Cement Limited
3. Arjuni West (110.17 MT) : Ganga Khanij Private Limited
4. Gondbahera (672.87 MT) : MP Natural Resources Private Limited
5. Mandla North (195.37 MT) : Dalmia Cement (Bharat) Limited
6. Marwatola – VI (78.997 MT) : JSW Cement Limited
7. Marwatola – VII (188.70 MT) : Rama Cement Industries Private Limited

Chhattisgarh

1. Datima (13.30 MT) : Shree Cement Limited
2-3. Banai & Bhalumuda (1,376.07 MT) : JSW Steel Limited
4. Gare Palma Sector – I(East) (965.00 MT) : Jindal Power Limited
5-6. Gare Palma Sector IV/2 and Gare Palma Sector IV/3 (186.86 MT) : Jindal Power Limited
7. Purunga (260.00 MT) : CG Natural Resources Private Limited

Odisha

1. Baitarni West (1,152.11 MT) : Gujarat Mineral Development Corporation Ltd
2. Burapahar (547.89 MT) : Gujarat Mineral Development Corporation Ltd
3. Chhendipada (513.09 MT) : Rungta Sons Private Limited
4. Sakhigopal – B Kankili (500.00 MT) : Rungta Sons Private Limited

Maharashtra

1. Dahegaon-Gowari (162.79 MT) : Ambuja Cements Limited
2. Kalambi Kalmeshwar (Western Part) (47.78 MT) : Samlok Industries Private Limited
3. North West of Madheri (200.00 MT) : MH Natural Resources Private Limited

West Bengal

1. Khagra Joydev (178.26 MT) : Orissa Metallurgical Industry Private Limited

Arunachal Pradesh

1. Namchik Namphuk (14.97 MT) Coal Pulz Private Limited

  • Website Designing