कमीशनखोरी : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला गिरफ्तार, कुछ देर पहले ही सीएम मान ने किया था बर्खास्त

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे।

इसकी शिकायत CM भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला को तलब किया गया। मंत्री ने गलती मान ली, इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।

पंजाब सीएमओ ने जारी बयान में बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त किया। वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1 प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।

इसके बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगला को अब मोहाली के फेज 8 पुलिस थाने में रखा गया है। जहां सिंगला से विजिलेंस के सीनियर अफसर पूछताछ कर रहे हैं। वहीं सिंगला की आम आदमी पार्टी से भी छुट्‌टी करने की तैयारी है।

 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing