कांग्रेस ने किया टास्क फोर्स -2024 का गठन, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में इन चेहरों को किया शामिल

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी ने तैयारी शुरू कर दी है। जयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद अब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ’भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स -2024 और केंद्रीय योजना समूह का गठन किया है।

नई दिल्ली, 24 मई। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी ने तैयारी शुरू कर दी है। जयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद अब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ’भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स -2024 और केंद्रीय योजना समूह का गठन किया है। साथ ही पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) भी बनाई गई है।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह जैसे नेताओं का सम्मिलित किया गया है।

टास्क फोर्स -2024 में पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम नरेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कनगोलु शामिल किए गए हैं।

’भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए बनाए गए केंद्रीय योजना समूह में पार्टी के बड़े चेहरों को रखा गया है। इनमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलाई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing