Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल DGMS पश्चिमी अंचल नागपुर के उप महानिदेशक मीना ने किया गेवरा एवं...

DGMS पश्चिमी अंचल नागपुर के उप महानिदेशक मीना ने किया गेवरा एवं दीपका क्षेत्र का दौरा

अधिकारीगण खदान भी गए तथा कार्यसंचालन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उत्पादन एवं उत्पादकता की प्रगति की समीक्षा की।

Advertisement

कोरबा, 09 अगस्त। शनिवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS), पश्चिमी अंचल, नागपुर के उप महानिदेशक रामावतार मीना, निदेशक खनन नागपुर अंचल, आफताब अहमद, निदेशक खान सुरक्षा, खान सुरक्षा महानिदेशालय, बिलासपुर क्षेत्र–I, एम. के. सिन्हा ने एसईसीएल निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ गेवरा एवं दीपका खदानों का दौरा किया।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया बोनस, कामगारों को एक लाख से अधिक की उम्मीद

इस दौरान उन्होंने एरिया अधिकारियों के साथ बैठक कर खदान में अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।
अधिकारीगण खदान भी गए तथा कार्यसंचालन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उत्पादन एवं उत्पादकता की प्रगति की समीक्षा की।

इसके साथ ही उन्होंने गेवरा क्षेत्र में विकसित किए गए मियावाकी पद्धति के पौधारोपण स्थल का भी अवलोकन किया और क्षेत्र में किए जा रहे सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) के प्रयासों की सराहना की।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : मेघालय में शुरू हुआ साइंटिफिक कोयला खनन, दो कोल ब्लॉक से प्रतिबंध हटा

इस अवसर पर गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए. के. त्यागी, दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा सहित क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट