CIITIEA एनसीएल जोन का हुआ चुनाव : प्रकाश पटेल अध्यक्ष एवं अरविंद कुमार शाह महामंत्री चुने गए

कोल इंडिया आई टी आई इम्पलाइज एसोसिएशन (सीटिया) एनसीएल जोन का चुनाव हुआ। चुनाव प्रभारी केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री रामप्रकाश थे।

सिंगरौली, 17 मार्च। कोल इंडिया आई टी आई इम्पलाइज एसोसिएशन (सीटिया) एनसीएल जोन का चुनाव हुआ। चुनाव प्रभारी केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री रामप्रकाश थे।

बैठक की अध्यक्षता एनसीएल जोन के अध्यक्ष अरविंद शाह ने की। सीटिया के एनसीएल जोन के संरक्षक का दायित्व आरटी राय को सौंपा गया। एनसीएल जोन के नए अध्यक्ष के पद के लिए प्रकाश पटेल (बीना परियोजना) का चयन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष मूल शंकर प्रजापति होंगे। अरविंद कुमार शाह (जयंत परियोजना) महामंत्री बनाए गए हैं।

इसी तरह संयुक्त महामंत्री प्रशांत सिंह (ककरी), कोषाध्यक्ष रविकांत विश्वकर्मा अमलोरी परियोजना, संगठन मंत्री राम दयाल सिंह बीना परियोजना होंगे। अन्य पदों एवं कार्यकारिणी विस्तार के लिए चुने गए प्रतिनिधियों को दायित्व सौंपा गया।

बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय शंकर, केंद्रीय महामंत्री बीके पटेल, केंद्रीय सहायक महामंत्री रविकांत विश्वकर्मा, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री रामप्रकाश, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी प्रकाश पटेल, केंद्रीय संगठन मंत्री सुजान सिंह तोमर उपस्थित थे।

इसके अलावा श्रीमती शिरीन राही, मूलशंकर, अमित पाण्डेय, प्रशांत सिंह, दिलीप कुमार, सत्यप्रकाश, रामविलास, उदित नारायण शुक्ला, अखिलेश सिंह, मनीष पयासी, सुशील पटेल, सुनील विश्कर्मा, राकेश कुमार, आदि वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने संघ को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय महामंत्री बीके पटेल ने चुने गए पदाधिकारियों को उनके कार्यों एवं दायित्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing