कोरबा (IP News). शनिवार, 16 जनवरी को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा “फिट इंडिया- हिट इंडिया अभियान” के तहत एक दिवसीय “बाइक हाइक व ट्रेकिंग” का आयोजन किया गया। 42 स्काउटर्स, गाइडर्स, रोवर्स रेंजर्स ने भागीदारी करते हुए पलामु पहाड़ पर स्थित नरसिंह गंगा में दस्तक दी।

सभी हाइकर्स बाइक से जिले के हाइक गणवेश में ग्राम पंचायत चैतमा में एकत्र हुए। यहां से रैली की शक्ल में नरसिंह गंगा की ओर रवानगी ली गई। पथरीली पहाड़ी पर बाइक की साहसिक सवारी का सभी ने आनंद उठाया। ढाई सौ अधिक सीढियां चढ़कर हाइकर्स नरसिंह गंगा तक पहुंचे। यहां पर जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख द्वारा नरसिंह गंगा के इतिहास और इसके धार्मिक व प्राकृतिक महत्व की जानकारी दी गई।

एचडब्ल्यूबी रेंजर लीडर शशिकला सोनी ने एरोबिक एक्सरसाइज के जरिए सभी को वार्म अप किया। जिला संगठन आयुक्त उत्तरा मानिकपुरी ने एक्शन सांग के माध्यम से सभी के मन मष्तिष्क को प्रफुल्लित किया। हाइकर्स ने नरसिंह गंगा के पूरे क्षेत्र का विचरण करते हुए तमाम तरह की जानकारियां एकत्र की। इसके बाद ट्रेकिंग के तहत शुरू हुई पहाड़ की कठिन चढ़ाई। करीब तीन सौ फीट की चढ़ाई के बाद पहाड़ की चोटी पर पहुंच बनी। पहाड़ की चोटी पर करीब सौ एकड़ पर फैला समतल क्षेत्र देखने को मिला।

पहाड़ से गहरी खाई का पूरे इलाके का खुबसूरत नजारा देखते ही बन रहा था। ट्रेकिंग के दौरान हाइकर्स ने पेड़, पौधों का अध्ययन भी किया। वन्य प्राणी बंदरों से भी हाइकर्स की मुलाकात हुई। ट्रेकिंग से वापसी के बाद नरसिंग गंगा में विशाल पहाड़ तलहटी पर बने चबुतरे पर हाइकर्स ने भोजन ग्रहण किया और अपने अनुभव सुनाए। “बाइक हाइक व ट्रेकिंग” का संयोजन एएलटी सुरेन्द्र कुमार सोनी ने किया। जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त द्वय आरके सिंह, गनेशी सोनकर तथा डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह, उत्तरा मानिकपुरी ने सहयोग प्रदान किया। अंत में जिला सचिव श्री वर्मा ने सभी हाइकर्स का आभार जताया।

इन्होंने की भागीदारी:

जिला मुख्य आयुक्त मो. सादिक शेख, जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, डीटीसी द्वय आरके सिंह, गनेशी सोनकर, एएलटी स्काउट मास्टर सुरेंद्र कुमार सोनी, डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, करतला ब्लाॅक संयुक्त सचिव मृगेश पटेल, पाली ब्लाॅक संयुक्त सचिव भागीरथी श्रीवास, एचब्ल्यूबी रेंजर लीडर शशिकला सोनी, एडवांस गाइड केप्टिन लक्ष्मी राज, बेसिक रोवर लीडर गजेंद्र सिंह सुमन, राजीव साहू, पंकज साहू, सुजीत कुमार, कब मास्टर श्रीकांत सिंह, जानकी साहू, रोवर सूरज प्रताप, चेतन शर्मा, हरीश श्याम, कैलाश यादव, ऋषभ राठौर, बाल्मीकि रत्नाकर, मोहनीश पुलष्त, सौरभ कुर्रे, मिनेश कुमार यादव, शिवांग पाटनवार, विजय डिक्सेना, रेंजर राधिका विश्वकर्मा, हेमा पाल, बबिता पटेल, कीर्ति साहू, अंकिता सामल, रोवर विशाल राठौर, आलोक, विक्रांत बंजारे, हिमांशु धीवर, टेकराम प्रजापति, प्रेम पटेल, अपूर्व सोनी, अक्षत सोनी, शिवम।

नरसिंह गंगा के बारे में:

गौरतलब है कि कोरबा जिले के पाली विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में स्थित नरसिंह गंगा धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। यहां 500 फीट सेे भी अधिक ऊंचाई पर पहाड़ों के बीच खुबसूरत झरना, प्राचीन गुफाएं और पलमाइन दाई और भगवान शिव का मंदिर है। यहां लोग कार्तिक पुर्णिमा और माघी पुर्णिमा को भगवान नरसिंह की पूजा करने आते हैं। पलमाइन दाई क्षेत्र के लोगों की आराध्य देवी है। एक बड़े से पत्थर को भैरव का रूप दिया गया है। पहाड़ के दूसरी तरफ रैंप से आगे बाल गंगा नाम का एक और झरना मौजूद है। यहां से करीब तीन सौ फीट की और ऊंचाई पर पहाड़ चोटी पर मैदानी क्षेत्र है।

  • Website Designing