Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल छःमाही रिपोर्ट : कोल इंडिया का उत्पादन 332.88 MT पर पहुंचा, देखें...

छःमाही रिपोर्ट : कोल इंडिया का उत्पादन 332.88 MT पर पहुंचा, देखें कंपनीवार आंकड़े :

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) ने अप्रेल से सितम्बर तक की अवधि में 31.32 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है।

Advertisement

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। चालू वित्तीय वर्ष के पहले छःमाह में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का उत्पादन का आंकड़ा 332.88 मिलियन टन (MT) पर पहुंचा है। कंपनी ने 360.89 मिलियन टन कोल डिस्पैच किया है।

इसे भी पढ़ें: कोयला कामगारों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा या नहीं? CIL के फरमान ने बढ़ाई आशंका

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) ने अप्रेल से सितम्बर तक की अवधि में 31.32 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है। एससीसीएल का कोयला प्रेषण 33 मिलियन टन रहा। कैप्टन माइंस से पहले छःमाह में 60.02 मिलियन टन कोयला उत्पादन हुआ है तथा 64.80 मिलियन टन कोल डिस्पैच किया गया है।

इसे भी पढ़ें: वेतन नहीं देने का फरमान जारी करने वाले GM को हटाने उठी मांग, AIACE ने सीआईएल चेयरमैन को लिखा पत्र

Advertisement

अप्रेल- सितम्बर की अवधि में CIL की अनुषांगिक कंपनियों का कोयला उत्पादन (आंकड़े मिलियन टन में) :

  • बीसीसीएल- 19.32
  • सीसीएल- 34.63
  • ईसीएल- 18.02
  • एमसीएल- 89.64
  • एनसीएल- 68.41
  • एसईसीएल- 77.78
  • डब्ल्यूसीएल- 24.85

अप्रेल- सितम्बर की अवधि में CIL की अनुषांगिक कंपनियों का कोयला प्रेषण (आंकड़े मिलियन टन में) :

  • बीसीसीएल- 19.34
  • सीसीएल- 40.94
  • ईसीएल- 18.14
  • एमसीएल- 94.67
  • एनसीएल- 69.95
  • एसईसीएल- 86.06
  • डब्ल्यूसीएल- 31.60
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट