Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SECL गेवरा में नाथूलाल पाण्डेय का यूनियन किला ढहा, HMS पांचवें स्थान...

SECL गेवरा में नाथूलाल पाण्डेय का यूनियन किला ढहा, HMS पांचवें स्थान पर

SECL Gevra union verification 2026 में कोयला मजदूर सभा पांचवें स्थान पर पहुंची। INTUC 496 सदस्यों के साथ नंबर-1 बनी, HMS को 368 सदस्यों का नुकसान हुआ।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : एसईसीएल (SECL) गेवरा प्रोजेक्ट में यूनियन सदस्यता सत्यापन 2026 के परिणामों ने श्रमिक राजनीति का समीकरण बदल दिया है। वरिष्ठ श्रमिक नेता नाथूलाल पाण्डेय के नेतृत्व वाली कोयला मजदूर सभा यानी HMS को इस बार बड़ा झटका लगा है। वर्ष 2025 में पहले स्थान पर रही कोयला मजदूर सभा 2026 के सत्यापन में पांचवें स्थान पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्री रेड्डी ने जारी किया संदेश, कामगारों के कल्याण और बोनस को लेकर यह कहा

गेवरा प्रोजेक्ट में 12 और 13 सितंबर 2026 को हुए सदस्यता सत्यापन में कोयला मजदूर सभा को केवल 146 कामगारों का समर्थन मिला, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 514 थी। इस तरह यूनियन को एक वर्ष में 368 सदस्यों का नुकसान हुआ। गेवरा प्रोजेक्ट में कुल मेनपावर 1,913 है।

कोयला मजदूर सभा का समर्थन पांचवें स्थान पर

Advertisement

सदस्यता सत्यापन के आंकड़ों के अनुसार, गेवरा प्रोजेक्ट में कोयला मजदूर सभा (KMS) का समर्थन पिछले वर्ष के मुकाबले तेजी से घटा है। वर्ष 2025 में मजबूत स्थिति में रही HMS इस बार पांचवें स्थान पर पहुंच गई। यह परिणाम नाथूलाल पाण्डेय के नेतृत्व वाली यूनियन के लिए बड़ा राजनीतिक और संगठनात्मक झटका माना जा रहा है।

यूनियन के भीतर नेतृत्व, कार्यशैली और कथित फंड संबंधी अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बाद संगठन में विभाजन की स्थिति बनी थी। रेशमलाल यादव के नेतृत्व में कोयला मजदूर सभा का एक बड़ा धड़ा अलग होकर कोयला मजदूर पंचायत में शामिल हो गया था। दोनों संगठन HMS से संबद्ध बताए जाते हैं। इसी घटनाक्रम का असर सदस्यता सत्यापन में दिखाई देने की चर्चा है।

INTUC ने मारी बाजी, एटक दूसरे स्थान पर

गेवरा प्रोजेक्ट में इस बार INTUC सबसे अधिक समर्थन हासिल कर नंबर-1 यूनियन बनी। INTUC को 496 कामगारों का समर्थन मिला। इसके बाद AITUC को 493 सदस्य मिले और वह दूसरे स्थान पर रही।

BMS को 234 कामगारों का समर्थन प्राप्त हुआ। वहीं, अनुपस्थित और NOTA का आंकड़ा 536 रहा। इससे संकेत मिलता है कि बड़ी संख्या में कामगारों ने किसी भी यूनियन के पक्ष में समर्थन दर्ज नहीं कराया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में बिजली संकट गहराया, NPL और TSPL को शो-कॉज नोटिस

गेवरा क्षेत्रीय इकाई में भी HMS की भारी गिरावट

एसईसीएल की गेवरा क्षेत्रीय इकाई में भी कोयला मजदूर सभा को बड़ा नुकसान हुआ है। वर्ष 2025 में 133 सदस्यों के साथ पहले स्थान पर रही HMS को 2026 में केवल 21 कामगारों का समर्थन मिला।

वहीं, INTUC ने 121 सदस्य हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। AITUC को 98 और BMS को 80 सदस्यों का समर्थन मिला। क्षेत्रीय इकाई में भी HMS की सदस्य संख्या में 112 की गिरावट दर्ज की गई।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट