प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलिम्पिक हॉकी में बेल्जियम से हार के बाद भारतीय टीम को हौसला बंधाते हुए कहा है कि जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है और यही बात मायने रखती है। उन्होंने अगले मैच और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।

युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय हॉकी टीम को आश्वस्त किया है कि देश के लोग उनके साथ हैं। श्री ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को टोक्यो ओलिम्पिक में एक और मैच खेलना है और उन्हें मनोबल ऊंचा रखना चाहिए। श्री ठाकुर ने कहा कि टीम ने काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है और अपना सर्वोत्तम दिया है।

भारत टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में 5-2 से बेल्जियम से हारा गया है। भारतीय टीम अब कांस्य पदक के लिए खेलेगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing