नई दिल्ली, 15 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यहां इंडिया रैंकिंग 2022 जारी की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधान ने कहा कि हमारे उच्च शिक्षा संस्थान हमारी शिक्षा की इको-सिस्टम को और अधिक जीवंत बनाने और हमारे युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन, मान्यता और रैंकिंग के लिए एक मजबूत और वस्तुनिष्ठ ढांचा उच्च शिक्षा की इको-सिस्टम गुणवत्ता बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाएगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम एक ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जो नवाचार-आधारित और प्रौद्योगिकी-संचालित हो। उन्होंने कहा कि हमारे उच्च शिक्षण संस्थानों को भारत को एक अग्रणी वैश्विक नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने और पिरामिड आबादी के निचले हिस्से के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को किफायती और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

ओवरऑल रैंकिंग में टॉप पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मद्रास है। दूसरा स्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू को मिला है। तीसरे नम्बर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बाम्बे है।

विश्वविद्यालयों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू ने पहला रैंक प्राप्त किया है। दूसरे नम्बर पर जवाहरलाल नेहरू विष्वविद्यालय, नई दिल्ली और तीसरा स्थान जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली को मिला है।

दिल्ली का मिरंडा हाउस देश के टॉप कॉलेज में पहले नम्बर पर है। दिल्ली का ही हिन्दू कालेज को दूसरी रैंक मिली है। तीसरे नम्बर पर चेन्नई का प्रेसीडेंसी कालेज है।

सभी स्तर के उच्च शिक्षण संस्थानों की संस्थानवार इंडिया रैंकिंग 2022 देखने लिंक क्लिक करें : https://www.nirfindia.org/2022/Ranking.html

  • Website Designing