मुंबई, 12 जुलाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राष्‍ट्रमंडल खेल-2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित इन खेलों में हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम का नेतृत्‍व करेंगी, जबकि स्मृति मंघाना उप कप्‍तान होंगी।

ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर स्‍नेह राणा और विकेट कीपर बल्‍लेबाज तानिया भाटिया की टीम में वापसी हुई है। भारत बर्मिंघम में होने जा रहे राष्‍ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट में अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई से करेगा।

भारत का पहला मुकाबला विश्‍व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। राष्‍ट्रमंडल खेलों में 24 साल के बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है। जबकि महिला क्रिकेट पहली बार खेला जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing