Saturday, August 15, 2026
Home National News भारत ने बढ़ाया गोल्ड पावर! RBI के स्वर्ण भंडार ने बनाया नया...

भारत ने बढ़ाया गोल्ड पावर! RBI के स्वर्ण भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड

देश का स्वर्ण भंडार 880.52 मीट्रिक टन पहुंचा, तीन साल में RBI ने 86 टन से अधिक सोना बढ़ाया

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : भारत के स्वर्ण भंडार को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यसभा में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 26 जून 2026 की स्थिति में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पास 880.52 मीट्रिक टन स्वर्ण भंडार उपलब्ध है।

सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में RBI ने अपने स्वर्ण भंडार में लगातार वृद्धि की है। 31 मार्च 2023 को जहां स्वर्ण भंडार 794.63 मीट्रिक टन था, वहीं 31 मार्च 2024 तक यह बढ़कर 822.10 मीट्रिक टन हो गया।

इसके बाद 31 मार्च 2025 तक इसमें 57.48 मीट्रिक टन की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई और भंडार 879.58 मीट्रिक टन पहुंच गया। 26 जून 2026 तक यह बढ़कर 880.52 मीट्रिक टन हो गया।

मंदिरों और परिवारों के सोने पर सरकार ने क्या कहा?

Advertisement

राज्यसभा में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सरकार ने स्पष्ट किया कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), आर्थिक कार्य विभाग (DEA) तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा देश के धार्मिक स्थलों में जमा सोने अथवा भारतीय परिवारों के पास मौजूद सोने की मात्रा का पता लगाने के लिए कोई अध्ययन नहीं कराया गया है।

RBI द्वारा लगातार स्वर्ण भंडार बढ़ाना भारत की विदेशी मुद्रा प्रबंधन रणनीति और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि देश के मंदिरों और परिवारों के पास मौजूद सोने का कोई आधिकारिक आकलन वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट