नई दिल्ली | IndustrialPunch : भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी NTPC Limited के Chairman & Managing Director (CMD) गुरुदीप सिंह को केंद्र सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार प्रदान किया है।
इस फैसले के साथ ही गुरुदीप सिंह देश के किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम (Central PSU) में सबसे लंबे समय तक लगातार CMD पद पर सेवा देने वाले प्रमुख बन गए हैं।
सरकारी आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल 1 अगस्त 2026 से अगले छह महीने अथवा अगले नियमित CMD की नियुक्ति तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।
गुरुदीप सिंह ने फरवरी 2016 में NTPC के CMD का पदभार संभाला था। पिछले एक दशक के दौरान उनके नेतृत्व में NTPC ने न केवल अपनी स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी स्टोरेज, परमाणु ऊर्जा और ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) जैसे नए क्षेत्रों में भी तेज़ी से विस्तार किया।
उनके कार्यकाल में NTPC ने कई राष्ट्रीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। कंपनी की कुल स्थापित क्षमता में लगातार वृद्धि हुई, अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हुआ और भारत के ऊर्जा सुरक्षा मिशन में NTPC की भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









