Saturday, May 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन INTUC नेता जमा बोले- JBCCI की 10वीं बैठक के पहले यूनियन की...

INTUC नेता जमा बोले- JBCCI की 10वीं बैठक के पहले यूनियन की आपस में हो चर्चा

इंटक नेता एसक्यू जमा ने कहा कि बैठक में पुराने ऐसे कई मुद्दे हैं जिसे बैठक में रखा जाना जरूरी है। इसमें पेंशन एक बड़ा मुद्दा है।

Advertisement

नई दिल्ली, 17 मई। कोयला कामगारों के 11वें वेतन समझौते के लिए गठित जेबीसीसीआई (JBCCI) की 10वीं बैठक 19 मई को होने जा रही है। बैठक के पूर्व यूनियन नेताओं ने मुद्दे उठाने शुरू कर दिए हैं। इधर, राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (INTUC) के जनरल सेक्रेटरी एवं जेबीसीसीआई सदस्य एसक्यू जमा (SQ Zama) ने अपसी बैठक के लिए एचएमएस, बीएमएस, सीटू, एटक को पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें : अभी तक 19% MGB को अप्रूवल नहीं, NCWA- XI के लिए प्रावधान की कई कंपनीवार राशि :

बुधवार को सोशल प्लेटफार्म पर लाइव होते हुए श्री जमा ने कहा कि चारों यूनियन के प्रमुख नेताओं को पत्र लिखा गया है। इसमें 19 मई को जेबीसीसीआई की बैठक प्रारंभ होने से एक घण्टा पूर्व आपस में मुद्दों को लेकर सहमति बनाने की बात कही गई है। ताकि वेतन समझौते को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। यहां बताना होगा कि 9वीं बैठक के समय भी आपसी मीटिंग होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। उस समय भी श्री जमा ने बैठक का प्रयास किया था।

इसे भी पढ़ें : HMS नेता यादव ने JBCCI की 10वीं बैठक के पहले ये मुद्दे उठाए, कहा- इन पर निर्णय करना होगा

Advertisement

इंटक नेता एसक्यू जमा ने कहा कि बैठक में पुराने ऐसे कई मुद्दे हैं जिसे बैठक में रखा जाना जरूरी है। इसमें पेंशन एक बड़ा मुद्दा है। इसमें 20 साल से सुधार नहीं हुआ है। सीपीआरएमएस स्कीम, फिमेल वीआरएस, ठेका कर्मियों के वेतन का विषय, मेडिकल अनफिट सहित और भी मुद्दे हैं, जिसे 10वीं बैठक में उठाया जाएगा। इंटक नेता एसक्यू जमा का पूरा बयान सुनने देखे वीडियो :

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: