Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल अभी तक 19% MGB को अप्रूवल नहीं, NCWA- XI के लिए प्रावधान...

अभी तक 19% MGB को अप्रूवल नहीं, NCWA- XI के लिए प्रावधान की कई कंपनीवार राशि :

साढे़ चार माह गुजर जाने के बावजूद 19 फीसदी एमजीबी (MGB) को डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेस (DPE) द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है।

Advertisement

नई दिल्ली, 17 मई। साढे़ चार माह गुजर जाने के बावजूद 19 फीसदी एमजीबी (MGB) को डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेस (DPE) द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। 3 जनवरी को जेबीसीसीआई की 8वीं बैठक में एमजीबी पर सहमति बनी थी। इधर, कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन ने नए वेतनमान के लिए 8 हजार 152 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

इसे भी पढ़ें : HMS नेता यादव ने JBCCI की 10वीं बैठक के पहले ये मुद्दे उठाए, कहा- इन पर निर्णय करना होगा

19 मई को जेबीसीसीआई की 10वीं बैठक होने जा रही है। 9वीं बैठक में सीआईएल चेयरमैन ने 19 फीसदी एमजीबी की स्वीकृति को लेकर निश्चिंत रहने कहा था, लेकिन अब तक डीपीई द्वारा इसे मंजूरी नहीं दी गई है। दरअसल एमजीबी की स्वीकृति के मामले का फंसे होने का कारण 24 नवम्बर, 2017 को जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम है। यह OM कहता है कि कामगारों का वेतन अधिकारी वर्ग से अधिक नहीं होना चाहिए। इसमें छूट के बगैर 19 फीसदी एमजीबी को मंजूर नहीं किया जा सकेगा। कोल इंडिया प्रबंधन के प्रयासों के बावजूद भी डीपीई में मामला लटका हुआ है।

इसे भी पढ़ें : कोयला सचिव मीणा ने ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास सुनिश्चित करने का आग्रह किया

Advertisement

इधर, कोल इंडिया प्रबंधन ने नए वेतनमान के लिए 8 हजार 152 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। देखें किस कंपनी के लिए कितनी रकम का प्रावधान किया गया (Rs in Crore) :

  • ECL : 1834.16
  • BCCL : 1223.64
  • CCL : 1214.80
  • NCL : 455.69
  • WCL : 1209.71
  • SECL : 1368.30
  • MCL : 737.73
  • CMPDIL : 76.67
  • CIL (standolone) : 32.05
  • Total : 8152.75
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट