जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, लगी भीषण आग

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। कोक प्लांट में धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलें भेजी गई हैं।

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। कोक प्लांट में धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलें भेजी गई हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा कि जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन के अधिकारी टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाही में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कोक प्लांट के बैट्री नंबर पांच, छह व सात के बीच यह धमाका हुआ है। धमाके में एक ठेकाकर्मी गंभीर रूप से घायल है। उसकी जांघ में चोट लगी है। साथ ही अन्य दो ठेकाकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing