रांची, 10 जून।  नुपुर शर्मा के बयान को लेकर रांची में शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं पर नियंत्रण के बाद अब शहर के मेन रोड और उसके आस-पास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है।

इसके पहले रांची के उपायुक्त ने शहर में कर्फ्यू लागू करने की बात कही थी। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के आदेश पर रांची में इंटरनेट की सेवाएं शनिवार सुबह छह बजे तक के लिए बंद कर दी गयी हैं।

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान पर रांची में शुक्रवार को करीब चार घंटे तक बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों नेमेन रोड में जमकर उत्पात मचाया। दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गये। मेन रोड स्थित एक मंदिर पर भी पथराव किया।

इन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलायीं और कई राउंड हवाई फायरिंग की। इसमें दो दर्जन से भी ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं। बुरी तरह घायल हुए बारह लोगों को इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है।

बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी जख्मी हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing