Advertisement

सिंगरौली, 8 अप्रेल। कोल इंडिया (CIL) की अनुषंगिक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इन पदों में विभिन्न श्रेणियों के एचईएमएम ऑपरेटर (ट्रेनी), अलग-अलग वर्गों के पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसियर (सिविल) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : Job Alert : SECL में माइनिंग सरदार, उप सर्वेयर एवं सहायक फोरमैन के 1055 पदों के लिए निकली भर्ती

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित एनसीएल की खदानों, प्रतिष्ठानों, अस्पतालों और औषधालयों में तैनात किया जाएगा।

  • ऑनलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण की प्रारंभ तिथि : 9 अप्रेल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 1 मई, 2026
  • अधिक जानकारी के लिए पीडीएफ पर क्लिक करें : NCL Recruitment April 2026- industrialpunch
  • विवरण के लिए एनसीएल की अधिकृत वेबसाइट पर जाएं : https://www.nclcil.in/data-listing/pages/recruitment

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement

 

Advertisement