Advertisement

कोरबा, 8 अप्रेल। कोल इंडिया (CIL) की अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने माइनिंग सरदार 577 पद, उप सर्वेयर 43 पद एवं सहायक फोरमैन के 435 पद 1055 पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली है।

  • ऑनलाइन पंजीयन और फॉर्म जमा करने की प्रारंभ तिथि : 15 अप्रेल, 2026
  • ऑनलाइन पंजीयन और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 15 मई, 2026

योग्यता

पद का नाम: माइनिंग सरदार (टेक्निकल एवं सुपरवाइजरी ग्रेड-C)

I. किसी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। या माइनिंग इंजीनियरिंग में 03 वर्ष की अवधि का डिप्लोमा या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमोदित अन्य समकक्ष योग्यता, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से।

Advertisement

II. कोल माइंस रेगुलेशन 2017 के अंतर्गत DGMS द्वारा जारी वैध माइनिंग सरदार क्षमता प्रमाणपत्र (अप्रतिबंधित), जो ओपन कास्ट (OC) एवं अंडरग्राउंड (UG) दोनों खदानों में कार्य करने के लिए मान्य हो, अथवा माइनिंग में कोई अन्य क्षमता प्रमाणपत्र जो अभ्यर्थी को कोल माइंस रेगुलेशन 2017 के अनुसार OC एवं UG दोनों खदानों में माइनिंग सरदार के रूप में कार्य करने के लिए पात्र बनाता हो।

III. वैध गैस परीक्षण प्रमाणपत्र।

IV. वैध प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रमाणपत्र।

पद का नामः उप सर्वेयर (टेक्निकल एवं सुपरवाइजरी ग्रेड-सी)

1. किसी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग/ माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा।

II. CMR 2017 के अंतर्गत प्रदान किया गया सर्वेयर क्षमता प्रमाणपत्र (SCC) (अप्रतिबंधित) या माइनिंग में अन्य कोई प्रमाणपत्र, जो कोल माइंस रेगुलेशन 2017 के अनुसार अभ्यर्थी को खदानों में सर्वेयर के रूप में कार्य करने हेतु पात्र बनाता हो।

पद का नामः सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) टेक्निकल एवं सुपरवाइजरी ग्रेड-C

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। II. किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या संबंधित एवं उच्चतर योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का पाठ्यक्रम)।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement