Wednesday, August 12, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर Korba : HTPS से सेवानिवृत्त हुए कनिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण...

Korba : HTPS से सेवानिवृत्त हुए कनिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मचारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया।

Advertisement
कोरबा 01 जनवरी : हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS), कोरबा पश्चिम से दिसंबर में कनिष्ठ पर्यवेक्षक महोदधि प्रसाद निर्मलकर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मचारी को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया।
मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्ति कर्मचारी को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके स्वैन, एमके गुप्ता, पीके मलघानी और केएनबी राव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
महोदधि प्रसाद निर्मलकर ने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 38 वर्ष 02 माह 18 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति 14 अक्टूबर 1986 ंको विद्युत मंडल में हुई थी। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति कर्मचारी द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मचारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट