नई दिल्ली, 08 अक्टूबर। लद्दाख पर्वतीय विकास परिषद कारगिल (Ladakh Autonomous Hill Development Council, Kargil) के लिए हुए चुनाव बाद वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

26 में 23 सीटों का परिणाम/रूझान सामने आया है। इसके अनुसार कांग्रेस 16 सीटों पर जीत/आगे है।
रविवार को 30 सदस्यीय परिषद के लिए 26 सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव में 77.61 फीसदी वोट पड़े थे। कुल 95388 में से 74026 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 48625 पुरुष तथा 46762 महिलाएं थीं।

चुनाव में भाजपा के 17, कांग्रेस के 21, नेकां के 17 तथा आप के चार उम्मीदवार मैदान पर थे। 26 निर्दलीय भी भाग्य आजमा रहे थे। फिलहाल नेकां का परिषद पर कब्जा है।

Leads+Wins (23/26)

■ INC : 16
■ JKNC : 05
■ BJP : 01
■ IND : 01

  • Website Designing