16 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा और नहीं रहेगा सूतक

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। इस साल लगने वाला ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। बता दें कि इस साल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। इस साल लगने वाला ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। बता दें कि इस साल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। सबसे पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगने जा रहा है।

वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। ये दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि सोमवार 16 मई 2022 को चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन वैशाख मास की पूर्णिमा है। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इस कारण ग्रहण का सूतक नहीं रहेगा। वैशाख पूर्णिमा से संबंधित पूजन कर्म और अन्य सामान्य पूजा-पाठ के लिए कोई बाधा नहीं रहेगी।

हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों का ही जीवन में बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

30 अप्रैल को लगे इस सूर्य ग्रहण के बाद अब 16 मई 2022 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल कुल 4 ग्रहण लगने हैं, जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण हैं और 2 चंद्र ग्रहण हैं। इनमें से एक सूर्य ग्रहण लग चुका है, जो कि आंशिक सूर्य ग्रहण था। लेकिन 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing