नई दिल्ली, 06 दिसम्बर। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वर्ष 2022 में हुए सड़क दुर्घटनाओं (road accidents) के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। छह दिसम्बर को राज्यसभा दी गई जानकारी के अनुसार देश में चार लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गा पर दुर्घटनाओं की संख्या 1,51,997 है। राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या 1,06,682 तथा अन्य सड़कों पर 2,02,633 हादसे हुए हैं।

सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण ओवरस्पीड है। तीन लाख 33 हजार 323 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं।

देखें सड़क दुर्घटनाओं के कारण और संख्या

  • ओवरस्पीड – 3,33,323
  • नशे में गाड़ी चलाना/शराब और नशीली दवाओं का सेवन – 10,080
  • गलत साइड पर वाहन चलाना /लेन अनुशासनहीनता : 22,586
  • लाल बत्ती पार करना – 4,021
  • मोबाइल फोन का उपयोग – 7,558
  • अन्य – 83,744
  • कुल – 4,61,312
  • Website Designing