Friday, June 26, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन केन्द्र सरकार की एमडीओ और प्रॉफिट शेयरिंग नीति पर BMS नेता लक्ष्मा...

केन्द्र सरकार की एमडीओ और प्रॉफिट शेयरिंग नीति पर BMS नेता लक्ष्मा रेड्डी ने फिर बोला हमला

श्री रेड्डी ने शनिवार को पिपरवार, एनके, आम्रपाली- चंद्रगुप्त, मगध-संघमित्रा, रजहारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Advertisement

धनबाद, 12 जुलाई। भारतीय मजदूर संघ (BMS) के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने फिर दोहराया कि केन्द्र सरकार की एमडीओ मोड (MDO Mode) की नीति कोल इंडिया एवं कोयला कामगारों के लिए घातक है।

इसे भी पढ़ें : CIL : कोल डिस्पैच में आई गिरावट, पॉवर सेक्टर को 5.67 फीसदी कम कोयला भेजा

श्री रेड्डी ने शनिवार को पिपरवार, एनके, आम्रपाली- चंद्रगुप्त, मगध-संघमित्रा, रजहारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कोल इंडिया में नियमित कर्मचारियों की घटती संख्या पर चिंता जाहिर की।

बीएमएस के कोल प्रभारी केन्द्र सरकार की एमडीओ और प्रॉफिट शेयरिंग नीतियों को लेकर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि ये नीतियां कोल इंडिया और कोयला कामगारों के लिए बेहद घातक हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कोल अफसरों को स्मार्टफोन खरीदने 60 हजार तक मिलेंगे, जारी हुआ आदेश

ठेका प्रथा पर भी बीएमएस नेता ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों का निरंतर शोषण किया जा रहा है। इसके लिए भारतीय मजदूर संघ गंभीर है। नियमित कर्मचारियों से उत्पादन में कम से कम 50 प्रतिशत की सहभागिता होनी चाहिए।

श्री रेड्डी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस 23 जुलाई से विश्वकर्मा जयंती 17 सितम्बर तक कोयला कामगारों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने जा रहा है।

श्री रेड्डी ने कोयला कामगारों के हित में भारतीय मजदूर संघ द्वारा किये गए कार्य एवं भविष्य की नीति, मांग एवं आंदोलन की रूपरेखा को कार्यकर्ताओं के बीच रखा।

इसे भी पढ़ें : श्रेय लेने की होड़ : ABKMS के आशीष मूर्ति ने CMPFO की रूटीन बैठक को बताया खुद की पहल

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने भी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निर्गुण महतो एवं संचालन महामंत्री शशिभूषण सिंह ने की।

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें