सांसद वरूण गांधी ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा – केवल बैंक व रेलवे का निजीकरण 5 लाख कर्मियों को बना देगा बेरोजगार

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को भाजपा सांसद वरूण गांधी प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दिनों श्री गांधी मोदी व योगी सरकार की नीतियों की जमकर मुखालफत कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।। इन जिलों में पीलीभीत भी शामिल है।

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को भाजपा सांसद वरूण गांधी प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दिनों श्री गांधी मोदी व योगी सरकार की नीतियों की जमकर मुखालफत कर रहे हैं। यूपी में चौथे चरण के चुनाव के एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला।

वरूण गांधी ने लिखा, केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को ‘जबरन सेवानिवृत्त’ यानि बेरोजगार कर देगा। समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती है लाखों परिवारों की उम्मीदें। सामाजिक स्तर पर आर्थिक असमानता पैदा कर एक ‘लोक कल्याणकारी सरकार’ पूंजीवाद को बढ़ावा कभी नहीं दे सकती।

चार दिन पहले भी उन्होंने कर्ज लेकर भागे हुए उद्योगपतियों के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing