Advertisement

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा “नारी शक्ति के संग चाय पर चर्चा” सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान कोल इंडिया लिमिटेड निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन ने महिला कामगारों से संवाद किया।

इस कार्यक्रम में 50 से अधिक महिला कामगार, जिसमें अभियंता, ड्रिल ऑपरेटर, चिकित्सक, तकनीकी कर्मचारी एवं कार्यालय सहायिकाएं सम्मिलित रहीं। महिला कामगारों ने अपने कार्यक्षेत्रों से जुड़े अनुभव एवं योगदान को साझा किया।

डॉ. रंजन ने कोल इंडिया की उत्पादकता बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान में लगभग 20,000 महिला कर्मचारी कोल इंडिया परिवार का हिस्सा हैं, जो कोयला क्षेत्र में महिला प्रतिनिधित्व की उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत है।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), हर्ष नाथ मिश्रा, सीसीएल राजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह भी उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

 

Advertisement