नई दिल्ली, 10 नवम्बर। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए अरूण कुमार त्यागी के नाम की अनुशंसा की है।
सोमवार को पीईएसबी ने साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए विभिन्न कंपनियों से 12 अधिकारी लोक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कार में सम्मिलित हुए थे।
इनमें अरूण कुमार त्यागी का चयन किया गया। श्री त्यागी वर्तमान में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के गेवरा प्रोजेक्ट में एरिया महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









