राष्ट्रीय पात्रता सह- प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर- NEET PG 2022 के परिणाम घोषित

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नीट पीजी में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने तय समय से पहले परिणाम घोषित करने के लिए बोर्ड की भी सराहना की।

राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर- नीट पीजी 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने रिकॉर्ड दस दिन में रिजल्ट जारी किये हैं। natboard.edu.in पर परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं। यह परीक्षा पिछले महीने की 21 तारीख को हुई थी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नीट पीजी में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने तय समय से पहले परिणाम घोषित करने के लिए बोर्ड की भी सराहना की।

बोर्ड के अनुसार नीट पीजी में सामान्य श्रेणी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का कट ऑफ स्कोर आठ सौ में 275 अंक है। गैर-आरक्षित श्रेणी में दिव्यांगों के लिए यह 260 तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 245 है।

बोर्ड ने यह भी बताया कि दो प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए, क्योंकि इनके लिए प्रश्न पत्र में एक से अधिक विकल्प थे। इन त्रुटिपूर्ण प्रश्नों के लिए पूरे अंक दिए गए। अखिल भारतीय 50 प्रतिशत कोटा सीटों के लिए मेरिट स्थिति अलग से घोषित की जाएगी। राज्य कोटा सीटों के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट या श्रेणीवार मेरिट लिस्ट राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा उनकी क्वालीफाइंग या पात्रता निर्धारण के अनुरूप तय की जाएगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing