सभा को संबोधित करते हुए बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार हिम्मते
सभा को संबोधित करते हुए बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार हिम्मते

नई दिल्ली, 22 मार्च। भारतीय मजदूर संघ ने हरियाणा सरकार के खिलाफ मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर मोर्चा खोला है। पंचकूला के सेक्टर 5 में हेफैड ग्राउंड में आयोजित सभा में बीएमएस नेताओं ने हरियाणा सरकार को चेताया।

श्रमिकों को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार हिम्मते ने कहा बीएमएस किसी भी सरकार को मजदूरों के प्रति मनमानी नहीं करने देगा। मजदूरों की सभी मांगे उचित हैं और मजदूर काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। हरियाणा सरकार रवैया वार्ता में सहमति बनने के बाद ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम एल-20 में श्रमिकों की समाजिक सुरक्षा को वैश्वीकरण की ओर ले जा रहे हैं। वहीं हरियाणा सरकार श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति उदासीन बनी हुई है, जो भी किसी भी दृष्टि से सही नहीं है।

इस विशाल प्रदर्शन को भारतीय मजदूर संघ उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन कुमार ने संबोधित करते हुए श्रमिकों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया और श्रमिकों को आश्वस्त किया कि आप सभी की मांगे बिल्कुल जायज हैं। भारतीय मजदूर संघ सदा सरकार के साथ आर- पार की लड़ाई लड़ेगा और श्रमिकों के हक दिलवा कर रहेगा।

सभा की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने की और मंच का संचालन महामंत्री हवा सिह मेहला ने किया। प्रदेश मंत्री मीना ठाकुर, देवीलाल गुराना, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोदार, प्रांत मीडिया प्रभारी जयदेव कोटडा, संदीप यादव, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण पाल गुर्जर ने भी अपनी बात रखी।

  • Website Designing