Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI- XII पर संयुक्त मोर्चा का बिगुल! 10 अगस्त को Coal India...

JBCCI- XII पर संयुक्त मोर्चा का बिगुल! 10 अगस्त को Coal India के सभी GM कार्यालयों का घेराव, 12 सितंबर को शक्ति प्रदर्शन

श्रमिक नेताओं का कहना है कि लंबे समय से लंबित मुद्दों पर निर्णय नहीं होने से कोयला कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

Advertisement

कोरबा, 22 जुलाई | IndustrialPunch : NCWA- XII की वार्ता शुरू करने के लिए 12वीं जेबीसीसीआई (JBCCI- XII) के गठन और 11वीं जेबीसीसीआई के लंबित मुद्दों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: CMPDI का शानदार Q1 प्रदर्शन, मुनाफा 54% बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

एचएमएस, सीटू, एटक और इंटक के संयुक्त मोर्चा की वर्चुअल बैठक में 10 अगस्त को Coal India Limited (CIL) की सभी सहायक कंपनियों के महाप्रबंधक (GM) कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 12 सितंबर को रांची में संयुक्त कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंदोलन के अगले चरण की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

Advertisement

JBCCI- XII गठन में देरी पर बढ़ा आक्रोश

संयुक्त मोर्चा ने मांग की कि 12वीं जेबीसीसीआई का तत्काल गठन किया जाए ताकि वेतन समझौते सहित कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता शुरू हो सके। साथ ही 11वीं जेबीसीसीआई के सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की भी मांग उठाई गई।

श्रमिक नेताओं का कहना है कि लंबे समय से लंबित मुद्दों पर निर्णय नहीं होने से कोयला कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: 27 जुलाई पर टिकी निवेशकों की नजर! Coal India करेगी बड़ा ऐलान?

वर्चुअल बैठक में शामिल रहे प्रमुख नेता

  • एटक से – रमेंद्र कुमार, लखनलाल महतो, अशोक यादव
  • एचएमएस से – हरभजन सिंह, शिवकुमार यादव, शिवकांत पांडेय
  • इंटक से – विधायक जयमंगल सिंह, एस.क्यू. जामा, ए.के. झा
  • सीटू से – डीडी रामानन्दन, जी.के. श्रीवास्तव और व्ही.एम. मनोहर

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट