Wednesday, November 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय के स्टार रेटिंग अवार्ड में NCL का दबदबा, कृष्णशिला खदान...

कोयला मंत्रालय के स्टार रेटिंग अवार्ड में NCL का दबदबा, कृष्णशिला खदान देश में अव्वल

समारोह के मुख्य अतिथि कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने एनसीएल को इन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

Advertisement

कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी उपलब्धियों का परचम लहराया है।

इसे भी पढ़ें: कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एनसीएल की चार खदानों – कृष्णशिला, बीना, खड़िया एवं झिंगुरदा को प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि को और भी खास बनाते हुए कृष्णशिला परियोजना ने ओपन कास्ट श्रेणी की देशभर की सभी खदानों में प्रथम स्थान हासिल कर एनसीएल का गौरव बढ़ाया है।

Advertisement

समारोह के मुख्य अतिथि कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने एनसीएल को इन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। एनसीएल की ओर से सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं संबंधित क्षेत्रों के महाप्रबंधकों ने पुरस्कार ग्रहण किए।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर चेयरमैन का बड़ा संदेश, उत्पादन वृद्धि से वैश्विक विस्तार तक की तैयारी

यह उपलब्धि एनसीएल की परिचालन उत्कृष्टता, सतत एवं जिम्मेदार खनन, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षा के उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान