Thursday, July 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन NCL : दूषित पानी से उबले श्रमिक, ककरी परियोजना में कोयला श्रमिक...

NCL : दूषित पानी से उबले श्रमिक, ककरी परियोजना में कोयला श्रमिक सभा ने किया GM कार्यालय का घेराव

सैकड़ों श्रमिकों की बाइक रैली के बाद GM कार्यालय का घेराव, चेतावनी— मांगें नहीं मानीं तो NCL मुख्यालय का होगा घेराव।

Advertisement

सिंगरौली | IndustrialPunch : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की ककरी परियोजना में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर कोयला श्रमिक सभा ने बुधवार को विशाल विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों श्रमिकों ने बाइक रैली निकालकर महाप्रबंधक (GM) कार्यालय का घेराव किया और विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

यूनियन ने आरोप लगाया कि श्रमिक कॉलोनियों में लंबे समय से दूषित पेयजल, घरेलू गैस सिलेंडर वितरण में अनियमितता, अस्पताल तक परिवहन सुविधा की कमी तथा स्कूली बच्चों के लिए जर्जर बसों का संचालन जैसी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

यूनियन की प्रमुख मांगें

  • श्रमिक कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति तत्काल बंद कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
  • घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण में व्याप्त अव्यवस्था को तत्काल दूर किया जाए।
  • नेहरू चिकित्सालय (NSC) आने-जाने के लिए नियमित एवं पर्याप्त बस सेवा शुरू की जाए।
  • बच्चों के लिए संचालित जर्जर एवं कबाड़ हो चुकी स्कूल बसों को हटाकर सुरक्षित एवं बेहतर बसों की व्यवस्था की जाए।

बाइक रैली के बाद GM कार्यालय का घेराव

Advertisement

कोयला श्रमिक सभा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ककरी परियोजना क्षेत्र में जन-जागरण बाइक रैली निकाली। इसके बाद महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।

इन नेताओं के नेतृत्व में हुआ आंदोलन

प्रदर्शन का नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष बी. एन. सिंह, केंद्रीय महामंत्री अशोक कुमार पाण्डेय, संयुक्त महामंत्री कमलेश्वर पटेल, ककरी परियोजना के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव तथा सचिव सुमंत राय सहित केंद्रीय समिति और विभिन्न परियोजनाओं के पदाधिकारियों ने किया।

NCL मुख्यालय घेराव की चेतावनी

कोयला श्रमिक सभा ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर पेयजल, गैस वितरण, परिवहन और स्कूल बसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन NCL मुख्यालय का विशाल घेराव और धरना-प्रदर्शन करेगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट