Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर राखड़ की अवैध डम्पिंग, NTPC कोरबा पर 15 लाख का जुर्माना ठोका...

राखड़ की अवैध डम्पिंग, NTPC कोरबा पर 15 लाख का जुर्माना ठोका गया

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन अथवा डम्पिंग की गतिविधियों पर निगरानी जारी रहेगी।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : छत्तीसगढ़ के कोरबा में फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन और डम्पिंग के मामले में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एनटीपीसी लिमिटेड, कोरबा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा ने मामले की जांच के बाद ₹15 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है।

जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर 2026 की रात दूरभाष के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने रूमगरा हवाई पट्टी चौक के निकट गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर कार्रवाई की। यहां फ्लाई ऐश की कथित अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया।

धनरास राखड़ बांध से लाई गई थी फ्लाई ऐश

जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित वाहनों में एनटीपीसी लिमिटेड, जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड की गई थी और उसे निर्धारित स्थान के बजाय उक्त स्थल पर डम्प किया जा रहा था।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर ने तत्काल एनटीपीसी जमनीपाली के अधिकारियों को अवैध डम्पिंग के संबंध में सूचित किया और आवश्यक निर्देश दिए।

डम्प की गई राखड़ की मात्रा के आधार पर कार्रवाई

जांच के दौरान मौके पर डम्प की गई फ्लाई ऐश की मात्रा को आधार बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एनटीपीसी लिमिटेड के विरुद्ध ₹15 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है।

क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर के अनुसार, फ्लाई ऐश का इस प्रकार अवैध रूप से डम्प किया जाना पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इसे रोकने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

अवैध डम्पिंग पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन अथवा डम्पिंग की गतिविधियों पर निगरानी जारी रहेगी। ऐसे मामलों में वाहनों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि सामने आने पर जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई के साथ पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी अधिरोपित की जाएगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट