Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर वेदांता के सक्ती प्लांट में हादसे के बाद अब Power Mech को...

वेदांता के सक्ती प्लांट में हादसे के बाद अब Power Mech को ₹970 करोड़ का संचालन एवं रखरखाव ठेका

वेदांता के 1,200 MW सक्ती पावर प्लांट के O&M के लिए Power Mech को ₹970 करोड़ का 60 महीने का ठेका मिला। अप्रैल के बॉयलर हादसे के बाद सुरक्षा पर नजर।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघितराई स्थित वेदांता पावर के 1,200 MW सक्ती थर्मल पावर प्लांट के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब Power Mech Projects Limited को मिली है। कंपनी को प्लांट के End-to-End Operations & Maintenance (O&M) के लिए ₹970 करोड़ का ठेका मिला है। यह अनुबंध 60 महीने यानी पांच वर्ष की अवधि का है।

इसे भी पढ़ें: राखड़ की अवैध डम्पिंग, NTPC कोरबा पर 15 लाख का जुर्माना ठोका गया

Power Mech Projects के स्टॉक एक्सचेंज खुलासे के अनुसार, ₹970 करोड़ के कुल अनुबंध में ₹890 करोड़ की बेस वैल्यू तथा ₹80 करोड़ की अतिरिक्त सेवाओं का प्रावधान शामिल है। यह राशि GST को छोड़कर है।

कंपनी को प्लांट का एंड-टू-एंड संचालन एवं रखरखाव करना होगा। अनुबंध की अवधि LOI अथवा Order Confirmation जारी होने की तारीख से 60 महीने है।

Advertisement

14 अप्रैल का वह भयावह हादसा भी चर्चा में

Power Mech को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब सक्ती का यह पावर प्लांट कुछ महीने पहले एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना के कारण सुर्खियों में आया था।

14 अप्रैल 2026 को प्लांट में बॉयलर ट्यूब/बॉयलर सिस्टम में जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे में श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे थे और बाद की रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 25 बताई गई। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए श्रमिकों की मौत और घायल होने के मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी।

बाद की जांच संबंधी रिपोर्टों में Boiler-1 के संचालन में तकनीकी/ऑपरेशनल गड़बड़ी और अचानक बढ़े उत्पादन लोड को हादसे से जुड़े संभावित कारणों के रूप में बताया गया। हालांकि दुर्घटना की जिम्मेदारी और उससे जुड़े अन्य पहलुओं पर विभिन्न स्तरों पर जांच हुई है।

ऐसे में Power Mech को मिली पांच साल की O&M जिम्मेदारी केवल एक बड़ा कारोबारी अनुबंध नहीं, बल्कि प्लांट की ऑपरेशनल विश्वसनीयता और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: NCL : सीएमडी का चार्ज संभालते ही खदान में उतरे फ्रैंकलिन जयकुमार, उत्पादन- सुरक्षा पर फोकस

वेदांता का 1,200 MW सक्ती प्लांट

वेदांता के अनुसार सक्ती थर्मल पावर प्लांट की स्थापित क्षमता 1,200 MW है और इसमें 600 MW की दो इकाइयां हैं। यह परियोजना मूल रूप से Athena Chhattisgarh Power Limited के तहत विकसित हुई थी और 2022 में वेदांता ने इसे अधिग्रहित किया था।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट