Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर Breaking : NTPC Korba Plant में ब्लैकआउट, 2600 MW की सातों इकाइयां...

Breaking : NTPC Korba Plant में ब्लैकआउट, 2600 MW की सातों इकाइयां उत्पादन से बाहर

NTPC Korba Plant में शुक्रवार शाम ब्लैकआउट की स्थिति बनी। 2600 MW क्षमता वाले संयंत्र की सातों इकाइयां उत्पादन से बाहर होने की जानकारी।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : शुक्रवार को NTPC Limited के कोरबा संयंत्र में अचानक ब्लैकआउट की स्थिति निर्मित होने की खबर सामने आई है। करीब 2600 मेगावाट क्षमता वाले NTPC Korba Plant की सातों इकाइयों के उत्पादन से बाहर होने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे से संयंत्र में यह स्थिति बनी हुई है। सातों इकाइयों के एक साथ उत्पादन से बाहर होने से संयंत्र के बिजली उत्पादन पर बड़ा असर पड़ा है। संयंत्र में 500 मेगावाट क्षमता की चार तथा 200 मेगावाट क्षमता की तीन यूनिट है।

सातों यूनिट बंद होने से मचा हड़कंप

कोरबा संयंत्र की सभी सात इकाइयों के उत्पादन से बाहर होने की सूचना के बाद बिजली उत्पादन से जुड़े अधिकारियों और तकनीकी टीमों में हड़कंप मच गया। हालांकि, ब्लैकआउट के वास्तविक कारण और प्रत्येक यूनिट को दोबारा चालू करने में लगने वाले समय की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Advertisement

घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और तकनीकी कारण स्पष्ट होने के बाद ही स्थिति की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट