Sunday, April 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन NTPC : पदोन्नति की पात्रता अवधि बढ़ाई, कार्यपालक कर्मचारी विरोध में उतरे

NTPC : पदोन्नति की पात्रता अवधि बढ़ाई, कार्यपालक कर्मचारी विरोध में उतरे

इसके अंतर्गत सभी कार्य लिखित और औपचारिक आदेशों द्वारा ही संपन्न किए जाएंगे और वॉट्सएप निर्देशों को नहीं माना जाएगा।

Advertisement

देश की सब से बड़ी विद्युत उत्पादक राष्ट्रीय कंपनी एनटीपीसी (NTPC) के एक्जीक्यूटिव जारी किए गए परिपत्र 976 के मुखर विरोध में एकजुट हो गए हैं।

ज्ञात हो कि जब समस्त कर्मचारी अपनी पदोन्नति आदेश का इंतजार कर रहे थे जो कि 1 अप्रैल को जारी करना नियत है तब इस परिपत्र कें द्वारा पदोन्नति की पात्रता अवधि को 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इस तरह अचानक और अन्यायपूर्ण ढंग से जारी किए परिपत्र को लेकर कर्मियों में खासा रोष है।

एनटीपीसी कार्यपालकों की राष्ट्रीय इकाई नेफी ने समस्त कार्यपालकों से इस परिपत्र का विरोध जताने की अपील की है और मैनेजमेंट को इसे वापस लेने के लिए ज्ञापन भी दिया है।

एनटीपीसी सीपत के कार्यपालक भी 16 तारीख से काली पट्टी लगाकर और शाम के वक्त गेट मीटिंग में एकत्रित हो नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। वर्तमान में वर्क टू रूल कार्य कर के भी विरोध जताया जा रहा है।

Advertisement

इसके अंतर्गत सभी कार्य लिखित और औपचारिक आदेशों द्वारा ही संपन्न किए जाएंगे और वॉट्सएप निर्देशों को नहीं माना जाएगा। अगर परिपत्र वापस नहीं लिया गया तो अगले चरणों में धरना और भूख हड़ताल जैसे विरोध की भी संभावना है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: