नई दिल्ली | IndustrialPunch : देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी NTPC Ltd. ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (PAT) सालाना आधार पर 11.8% बढ़कर ₹6,721 करोड़ हो गया, जबकि स्टैंडअलोन PAT में 12% और कंसोलिडेटेड PAT में 13% की वृद्धि दर्ज की गई।
इसे भी पढ़ें: भारत का स्टील सेक्टर रफ्तार पर, पहली तिमाही में उत्पादन और खपत दोनों में बढ़ोतरी
कंपनी का कंसोलिडेटेड राजस्व (Revenue) भी 7.8% बढ़कर ₹50,741 करोड़ पहुंच गया। वहीं, परिचालन प्रदर्शन (EBITDA) में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।
₹12,000 करोड़ तक जुटाएगी NTPC
Q1 नतीजों के साथ ही NTPC के बोर्ड ने ₹12,000 करोड़ तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी कर पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इस राशि का उपयोग कंपनी की विस्तार योजनाओं और पूंजीगत परियोजनाओं के वित्तपोषण में किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Commercial Coal Mining से सरकार की कमाई बढ़ी, तीन साल में 7,737 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
विकास की रफ्तार बरकरार
NTPC ने कहा कि कंपनी की विकास यात्रा मजबूत बनी हुई है। पारंपरिक बिजली उत्पादन के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा, नई उत्पादन इकाइयों और ऊर्जा अवसंरचना के विस्तार पर लगातार निवेश किया जा रहा है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









