2023 से लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, 2004 से नियुक्त सभी सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा

इसी के साथ राजस्थान पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पुरानी पेंशन व्यवस्था को दोबारा शुरू किया जा रहा है। राजस्थान सरकार के कर्मचारियों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य कर्मचारियों को एक बड़ा ऐलान दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए अगले साल से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने का ऐलान किया है।

अशोक गहलोत की तरफ से यह ऐलान ऐसे समय में किया है, जब उत्तर प्रदेश चुनावों में अखिलेश यादव की अगुआई वाली समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को मांग को मुख्य मुद्दा बनाया हुआ है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट के जरिए राजस्थान में फिर से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की जानकारी दी। गहलोत ने कहा, “हम सभी जानते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें तभी वे सेवाकाल में सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। अतः 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करता हूं।”

इसी के साथ राजस्थान पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पुरानी पेंशन व्यवस्था को दोबारा शुरू किया जा रहा है। राजस्थान सरकार के कर्मचारियों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing