नेहरू संग्रहालय का नाम बदले जाने पर सीएम बघेल ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- जो खुद की लकीर बड़ी नहीं कर पाते, वो दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश करते हैं

नई दिल्ली स्थित नेहरू-गांधी परिवार की विरासत नेहरू संग्रहालय का नाम बदले जाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

रायपुर, 30 मार्च। देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित नेहरू-गांधी परिवार की विरासत नेहरू संग्रहालय का नाम बदले जाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, “जो खुद की लकीर बड़ी नहीं कर पाते, वो दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश करते हैं।

लेकिन अज्ञानतावश उनकी आत्ममुग्धता और संकीर्ण सोच इन्हें यह एहसास नहीं होने देती कि लकीर मिटाने से उनके योगदान के निशान नहीं मिटते।

गांधी-नेहरू इस लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक हैं”।

यहां बताना होगा कि नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर अब ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीन मूर्ति भवन पर बने इस ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर किया जाएगा।

इस नेहरू मेमोरियल म्यूजियम में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी यादों को संजोया गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing