राज्‍यसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की अपने 18 उम्मीदवारों की सूची, वित्त मंत्री कर्नाटक और पीयूष गोयल महाराष्ट्र से होंगे प्रत्याशी

अगले महीने होने वाले राज्‍यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने कैंडीडेट की लिस्‍ट जारी कर दी है। भाजपा ने अभी 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 29 मई। भारतीय जनता पार्टी ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए अपने 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ पार्टी नेता निर्मला सीतारमण कर्नाटक से और केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र से पार्टी के उम्‍मीदवार होंगे।

पार्टी के उत्‍तर प्रदेश से 6, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड तथा हरियाणा से एक-एक और कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा बिहार से दो-दो उम्मीदवार होंगे।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश से सुरेंद्र सिंह नागर, दर्शन सिंह और संगीता यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। उत्‍तराखंड से डॉक्‍टर कल्पना सैनी को उम्‍मीदवार बनाया गया है। घनश्याम तिवारी राजस्थान से, सतीश चंद्र दुबे बिहार से और कृष्ण लाल पंवार हरियाणा सीट से पार्टी के उम्‍मीदवार होंगे।

भाजपा ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद दो और नामों का ऐलान किया है। इनमें महाराष्ट्र से धनंजय महादिक एवं झारखण्ड से आदित्य साहू शामिल हैं।  देखें सूची :

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing