मुंबई, 11 जून। शिवसेना विधायक सुहास कांडे के वोट का अस्वीकर करने पर संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा का पक्ष लिया। राउत ने कहा, महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने हमारे एक वोट को अमान्य कर दिया। हमने दो वोटों का विरोध किया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग ने उनका (भाजपा) पक्ष लिया।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव : महाराष्ट्र में MVA को लगा झटका, शरद पवार ने कहा – देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया चमत्कार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारे दूसरे उम्मीदवार संजय पवार को पहली वरीयता के सबसे ज्यादा 33 वोट मिले हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया पेचीदा है। दूसरी वरीयता के वोट के आधार पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिल गई। हमारा एक वोट अमान्य भी घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव- हरियाणा : कांग्रेस के अजय माकन का हार का रिकार्ड, क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई पर पार्टी करेगी कार्रवाई

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनावों की मतगणना करीब सात घंटे तक रोके जाने के बाद संजय राउत ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा ने आयोग को अपने नियंत्रण में ले लिया है। राउत ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने देश के लोकतंत्र, न्यायपालिका, केंद्रीय जांच तंत्र और निर्वाचन आयोग को अपने निंयत्रण में ले लिया है। महाराष्ट्र में, क्या तीन वोट पर निर्णय लेने में सात घंटे लगते हैं? यह चौंकाने वाला है. लोकतंत्र का ये ‘कॉमेडी शो’ कितना लंबा चलेगा?’’

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing