राउरकेला | IndustrialPunch : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने वर्ष 2026-27 के लिए 1,110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती The Apprentices Act, 1961 के तहत की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती के तहत Trade (ITI), Technician (Diploma) और Graduate (Degree) अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। प्रशिक्षण राउरकेला स्टील प्लांट, ओडिशा में कराया जाएगा।
पदों का विवरण
- Trade (ITI) Apprentice – 421 पद
- Technician (Diploma) Apprentice – 414 पद
- Graduate (Degree) Apprentice – 275 पद
- कुल पद: 1,110
योग्यता
- Trade Apprentice: मैट्रिक + संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त ITI
- Technician Apprentice: संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिप्लोमा
- Graduate Apprentice: BA, BSc, BCom, BBA, BCA, BE, BTech अथवा संबंधित डिग्री
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
- अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)
आयु सीमा
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 28 वर्ष (28 अगस्त 2026 के अनुसार)
चयन प्रक्रिया
- अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।
- अप्रेंटिसशिप के दौरान स्टाइपेंड का भुगतान Apprentices Act, 1961 एवं लागू नियमों के अनुसार किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अधिकृत वेबसाइट पर जाएं: https://sailcareers.com/
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









