e-Shram Portal पर रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के पार

असंगठित क्षेत्रों में लगे देश को कामगारों को पहचान दिलाने के लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार ने 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च था। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद श्रमिकों ने इस पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया था।

असंगठित क्षेत्रों में लगे देश को कामगारों को पहचान दिलाने के लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार ने 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च था। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद श्रमिकों ने इस पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया था। 20 सितंबर तक प्राप्त श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। महज 24 दिनों में इस पोर्टल पर 1 करोड़ से अधिक नागरिकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस पंजीकरण को श्रमिक स्वयं अथवा सरकार की मदद से करा सकते हैं, यह पंजीकरण निःशुल्क है।

जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2019-20 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, देश में अनुमानित रूप से 38 करोड़ असंगठित श्रमिक हैं, जिन्हें इस पोर्टल पर पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

रजिस्ट्रेशन के मामले में बिहार-ओडिशा टॉप पर

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए हैं। हालांकि केरल, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर और चंडीगढ़ जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी रजिस्ट्रेशन की संख्या कम है।

क्या है ई-श्रम पोर्टल?

ई-श्रम पोर्टल भारतीय श्रमिकों के लिए बनाया गया एक डाटाबेस है। इसकी मदद से सरकार विभिन्न योजनाओं को उनके दरवाजे पर तक पहुंचाएगी। इस पोर्टल के जरिए श्रमिक अपना श्रम-कार्ड भी बनवा सकते हैं और इसके आधार पर भी उन्हें सरकार की ओर से कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसी कर्मचारी के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो वह स्थायी विकलांगता और मृत्यु की स्थिति में दो लाख रुपये और आंशिक विकलांगता की स्थिति में एक लाख रुपये तक की सहायता राशि पाने का पात्र होगा।

कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन?

इस पोर्टल में कंस्ट्रक्शन वर्कर, मजदूर-प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर, खेतीहर मजदूर और असंगठित क्षेत्र के दूसरे कामगार रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.eshram.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद श्रमिकों को आगे कई तरह के फॉर्म और भरने होंगे। पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कामगारों को आवासीय विवरण, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय और कौशल का स्वरूप, बैंक खाता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करना होगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing