Tuesday, September 15, 2026
Home Jobs Rourkela Steel Plant में निकली 112 पदों पर भर्ती, ₹1.60 लाख तक...

Rourkela Steel Plant में निकली 112 पदों पर भर्ती, ₹1.60 लाख तक वेतन

SAIL RSP Recruitment 2026 में 112 Industrial Graduate Trainee पदों पर भर्ती। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026, वेतन ₹50,000-₹1.60 लाख

Advertisement

राउरकेला । IndustrialPunch : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने Industrial Graduate Trainees (IGH) के 112 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SAIL के भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

112 पदों पर होगी भर्ती

  • Mechanical Engineering – 45 पद
  • Metallurgical Engineering – 25 पद
  • Electrical Engineering – 15 पद
  • Electronics & Instrumentation Engineering – 10 पद
  • Chemical Engineering – 7 पद
  • Civil Engineering – 5 पद
  • Mining Engineering – 5 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से Full-Time Bachelor’s Degree in Engineering होना आवश्यक है। UR/EWS/OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक, जबकि SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 60 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

Advertisement

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 28 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी।

₹50,000 से ₹1.60 लाख तक पे-स्केल

चयनित Industrial Graduate Trainees को ₹50,000 से ₹1,60,000 (IDA) का पे-स्केल मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी देय होंगी। ट्रेनी की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए होगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन Written Test के बाद Document Verification और Medical Examination के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती विज्ञापन में लिखित परीक्षा की संभावित तिथि अक्टूबर 2026 बताई गई है।

आवेदन शुल्क

UR/EWS/OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹700 निर्धारित है। वहीं SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen/Female उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के जरिए किया जा सकता है।

19 सितंबर तक करें आवेदन

SAIL RSP IGH Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त, 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 19 सितंबर, 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आधिकारिक SAIL Recruitment Portal: SAIL Careers

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट